बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बुधवार को भी आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से 24 घंटे में 37 लोगों की मौत

बिहार में बुधवार को भी आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से 24 घंटे में 37 लोगों की मौत

PATNA: बिहार में बुधवार को भी आसमान से आफत बरसी। मंगलवार की दोपहर से बुधवार की सुबह तक विभिन्‍न जिलों में 37 लोगों की मौत की खबर है। बुधवार की सुबह वज्रपात से मोतिहारी में पांच लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में भी दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गई है। प्रशासन ने भी वज्रपात को लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया है। 

पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पटपरिया और अरेराज अनुमंडल के मलाही में घर पर वज्रपात हो गया। कोटवा के दीपऊ धांगड़ टोली और अरेराज के सरेया में धान की रोपनी करने गए दो लोग वज्रपात के शिकार हुए। पटपरिया गांव में मराछो देवी और निभा कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई।वहीं कोटवा थानाक्षेत्र के टलवा गांव में धान की रोपनी करने के दौरान ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।
 
 
 
जहानाबाद के वंशी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में वज्रपात के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों ही महिला मजदूरी कर अपने तथा अपने परिवार का जीवन यापन कर रही थी। 

इससे पहले मंगलवार को जमुई में सर्वाधिक 8 लोगों की मौत हो गई थी। औरंगाबाद में 7 लोगों की जान गई थी। इसके साथ ही बांका,भागलपुर, नालंदा और सासाराम में 11 लोगों की मौत वज्रपात से हो गई थी। मुंगेर,कटिहार और अरवल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

 

 

Suggested News