बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में नाला निर्माण करा रहे पुलिस टीम पर लोगों ने किया पथराव, कई जवान हुए जख्मी, दस गिरफ्तार

नालंदा में नाला निर्माण करा रहे पुलिस टीम पर लोगों ने किया पथराव, कई जवान हुए जख्मी, दस गिरफ्तार

NALAND : जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव में सुरक्षा बलों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को देवी मंदिर के आगे नाला निर्माण करा रहे थे। मंदिर के आगे नाला निर्माण किए जाने से कुछ लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

हंगामा की सूचना पाकर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, एसडीओ अनिता सिन्हा दलबल के साथ पहुंच गईं। जिसके बाद जवानों ने लाठियां चटकाकर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके से दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य चालू करा दिया गया।

डीएएपी ने बताया कि एनएच 82 किनारे देवी स्थान के नाम से खातियानी जमीन पर ग्रामीणों के आपसी समझौते के आधार पर प्रशासन भूमि मापी करा, पानी निकासी की व्यवस्था के लिए नाला निर्माण करा रही थी। 

उसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने कार्य का विरोध करते हुए रोड़ेबाजी कर दिया। जिससे कई जवान जख्मी हो गए।  उपद्रवियों पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News