बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अटल पथ और गांधी मैदान जाने वाले कृपया ध्यान दें..यहां इस रुट से जानें पर लग गई है रोक, जान लें नई रुट...

अटल पथ और गांधी मैदान जाने वाले कृपया ध्यान दें..यहां इस रुट से जानें पर लग गई है रोक, जान लें नई रुट...

PATNA: पटना मैराथन की तैयारियों पूरी हो चुकी है। कल यानी रविवार को मैराथन का आयोजन होने वाला है। इसका आयोजन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा एनइबी स्पोर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है। इसका टैगलाइन ‘रन फॉर नशामुक्त बिहार‘ है। इसमें 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। मैराथन से पूर्व एक्सपो भी लगाया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड भाग लेंगे। प्रतिभागी धावकों को रेस डे किट भी दिये जायेंगे। वहीं रविवार को होने वाले मैराथन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

दरअसल, यह बदलाव गांधी मैदान और अटल पथ पर प्रभावी रहेगा। शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की सुबह 10 बजे तक इन मार्गों पर गाड़ियों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि गांधी मैदान के गेट नंबर एक से चिल्ड्रेन पार्क तक पश्चिमी और पूर्वी लेन, चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय के सामने तक उत्तरी और दक्षिणी लेन, आयुक्त कार्यालय के सामने गंगा पथ मोड़ से अटल पथ गोलंबर तक के पश्चिमी-दक्षिणी लेन और अटल पथ पर अटल पथ गोलंबर से एसके पुरी मोड़ तक पूर्वी लेन में इस अवधि में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस दौरान शहरवासी संबंधित मार्ग की एक ही लेन से परिचालन करेंगे। गायघाट और पीएमसीएच जाने वाले वाहन गंगा पथ के अलावा अशोक राजपथ का उपयोग कर सकते हैं। जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे से नहीं जाने दिया जाएगा। 

सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के एप्रोच पथ से अशोक राजपथ तक जा सकेंगे। सोनपुर, छपरा और हाजीपुर से आने वाले इस अवधि में गांधी सेतु का प्रयोग करें। 

Suggested News