बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने अवैध संबंध को लेकर हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : नालंदा में विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव घर के कमरे से बरामद किया गया। ससुराल वालों ने कहा कि पारिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली है। जबकि लड़की के पिता का आरोप है कि बेटी की गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फंदे से लटका दिया गया है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र अजातशत्रु नगर मोहल्ले का है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

मृतका के पिता राजू साव ने बताया कि 12 साल पूर्व 35 वर्षीय ममता कुमारी की शादी गया ज़िला के फतेहपुर थाना क्षेत्र अलावलपुर गांव से नालंदा ज़िला के राजगीर थाना क्षेत्र अजातशत्रु नगर मोहल्ला निवासी बब्लू साव से धूमधाम से किया था। शादी के कुछ सालों तक पति पत्नी के बीच रिश्ता ठीक चला। लेकिन उसके बाद पहले से ही राजगीर ब्रह्मकुंड पर कॉस्मेटिक का शॉप चलाता था।

उसी दौरान एक और महिला बगल में कॉस्मेटिक का दुकान खोली तो मृतका के पति का उस अनजान महिला से संबंध स्थापित हो गया और दोनों के अवैध संबंध स्थापित हो गया। इसकी भनक जब मृतका को लगी तो वह उसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और आवेश में पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मृतका के पति बब्लू साव एवं कुछ परिचित सूचना दिया कि ममता ने खुदकुशी कर ली है। जब घर पहुंचकर देखा तो इससे प्रतीत हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। 

मृतका को दो संतान एक पुत्र और पुत्री है। वहीं, घटना के संबंध में राजगीर थानाध्यक्ष चंद्र भानु सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ख़ुदकुशी प्रतीत होता है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति को हिरासत में लेकर  पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News