राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे बाबा नगरी देवघर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Devghar : झारखंड प्रवास के दूसरे दिन गुमला का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवघर पहुंच गये है।
भारतीय वायुसेना के हेलीकाफ्टर के देवघर पहुंचे रामनाथ कोविंद का भव्य स्वागत किया गया है।
राष्ट्रपति कुछ ही देर बाद देवघर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे के साथ-साथ उंची इमारतों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर है। इस दौरान जहां पहले दिन शुक्रवार 28 फरवरी को वे केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
वहीं आज उन्होंने गुमला के विशुपुर में विकास भारती द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद वे देवघर पहुंचे है।
कुंदन की रिपोर्ट