बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस ने बड़ी मेहनत से पड़ोसी देशों के साथ बनाए थे अच्छे संबंध, मोदी सरकार उसे कर रही खराब : राहुल गांधी

कांग्रेस ने बड़ी मेहनत से पड़ोसी देशों के साथ बनाए थे अच्छे संबंध, मोदी सरकार उसे कर रही खराब : राहुल गांधी

N4N DESK : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि दशकों की मेहनत से कांग्रेस ने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए थे, लेकिन केन्द्र सरकार उन रिश्तों को खराब कर रही है। 

राहुल गांधी ने आज बुधवार को बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों से जुड़ी एक खबर को लेकर को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विभिन्न देशों के साथ रिश्तों के उस तानेबाने को खराब कर दिया जो कांग्रेस की सरकारों ने दशकों में बनाया था।

राहुन ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया है "कांग्रेस ने कई दशकों में रिश्तों का जो तानाबाना बुना था उसे मोदी जी ने नष्ट कर दिया। पड़ोस में किसी मित्र के बिना रहना खतरनाक है।"

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘द इकनॉमिस्ट’ पत्रिका की जो खबर साझा की है उसमें दावा किया गया है कि बांग्लादेश के साथ भारत का रिश्ता कमजोर हो गया है, जबकि चीन और बांग्लादेश के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं।


Suggested News