बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामायण के राम अरुण गोविल सियासत में रख सकते हैं कदम, भाजपा के इस लोकसभा सीट से टिकट मिलने की चर्चा तेज

रामायण के राम अरुण गोविल सियासत में रख सकते हैं कदम, भाजपा के इस लोकसभा सीट से टिकट मिलने की चर्चा तेज

MERUT : UP में सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा कोई गलती  नहीं करना चाहती है। इसलिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के चयन में बड़ी सावधानी बरती है। अब तक यूपी में भाजपा ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि 29 सीटों पर नाम की घोषणा होना बाकी है। जिसमें पांच सीटें गठबंधन दलों को और 24 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 

इन 24 सीटों में एक मेरठ लोकसभा भी है. जहां से चर्चा है कि  इस बार बीजेपी रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल को टिकट दे सकती है। पार्टी के सूत्रों की मानें को अरुण गोविल का नाम तय माना जा रहा है। सिर्फ घोषणा होना बाकी है। 

बता दें कि अरुण गोविल ने कुछ साल पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि उन्होंने अभी तक राजनीति में हाथ नहीं आजमाया है। लेकिन श्रीराम के रूप में देश भर उनकी जो साफ छवि और लोकप्रियता है, भाजपा उसे बेहतर तरीके से समझती है। ऐसे में यहां मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट सकता है। भाजपा मेरठ सीट पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। 

रिपोर्ट - मो. आसिफ खान

Suggested News