बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की नसीहत, पारस को पहले घर फिर पार्टी को बचाना चाहिए

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की नसीहत, पारस को पहले घर फिर पार्टी को बचाना चाहिए

KHAGARIA : दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने लोजपा के बागी नेता और अपने बड़े देवर पशुपति कुमार पारस को नसीहत दी है। राजकुमारी देवी  ने कहा कि पशुपति कुमार पारस को पहले अपने परिवार को टूटने से बचाना चाहिए। 

फिर लोक जनशक्ति पार्टी को बचाने के बारे में वो सोचें। उनके दिवंगत पति राम विलास पासवान साहब ने इस परिवार को अपने संघर्ष और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया है। लिहाजा पशुपति कुमार पारस को एक अभिभावक के नाते चिराग पासवान को समझाना चाहिए और उसकी छौटी गलती को माफ करना चाहिए। आपसी मतभेद को दूर करके परिवार को बिखरने से बचाना चाहिए।

आपको बता दें कि रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी अपने ससुराल शाहरबन्नी में ही रहती है। शाहरबन्नी गांव अलौली प्रखण्ड में है। जो दिवंगत नेता रामविलास पासवान का पैतृक गांव है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 




Suggested News