बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची एयरपोर्ट पर तीस लाख रू बरामद...एक सांसद का पैसा होने की खबर.....

रांची एयरपोर्ट पर तीस लाख रू बरामद...एक सांसद का पैसा होने की खबर.....

RANCHI: बड़ी खबर रांची है जहां एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 30 लाख रुपये बरामद किये गए है। रांची से दिल्ली जा रहे एक यात्री का बैग जब स्कैनिंग के लिए डाला गया तो उसमें रुपये दिखे। जिसके बाद उस यात्री को रोक कर बैग को जांच के लिए बाहर निकाला गया। जांच में 30 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

 फिलहाल इनकम टैक्स और रांची पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। सूत्रों से जानकारी मिली है उसके अनुसार बरामद तीस लाख रू झारखंड के एक राज्यसभा सांसद की थी।जिसे वे खुद अपने साथ लेकर जा रहे थे।

राज्यसभा सांसद विस्तारा की फ्लाइट से रांची से दिल्ली जा रहे थे.अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे जानकारी लेगी।

Suggested News