बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिसमस को लेकर जदयू नेता छोटू सिंह ने पटना वीमेंस कॉलेज की सिस्टर सहित कई स्कूलों के फादर से की मुलाकात, प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की दी बधाई

क्रिसमस को लेकर जदयू नेता छोटू सिंह ने पटना वीमेंस कॉलेज की सिस्टर सहित कई स्कूलों के फादर से की मुलाकात, प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन की दी बधाई

PATNA : आज दुनिया के अलग अलग हिस्सों में ईसा मसीह का जन्मदिन प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्रिसमस के शुभ अवसर पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने नॉर्टिडम स्कूल की सिस्टर, सेंट माइकल हाई स्कूल के फादर, डॉन बॉस्को के फादर, माउंट कार्मेल स्कूल एवं पटना विमेंस कॉलेज की सिस्टर से मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी। साथ ही उनसे अनुरोध किया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  को आशीर्वाद दें ताकि वह बिहार और बिहारवासियों के लिए निरंतर समाज कल्याण कार्य करते रहें, जिससे हमारे बिहार का नाम देश और विश्वभर में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। 

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की केंद्र में मंत्री रहने से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने प्रदेश के लोगों को जमकर सेवा की है। उन्होंने समाज के सभी जाति और धर्म के लोगों के लोगों के लिया निष्पक्ष रूप से काम किया है। बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो मिसाल कायम किया है। वह आज पूरा भारत देख रहा है। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं, छात्र-छात्राओं और समाज के सभी लोगों के लिए योजनाये बनाई। उसका लाभ सभी को मिल रहा है। राज्य में सड़क, बिजली और हर घर पीने के लिए शुद्ध जल की सुविधा लोगों को मिल रही है। बिहार में कई उच्च शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों, स्कूलों आदि का निर्माण कराया गया है। इसकी बदौलत आज लगभग हर गांव में स्कूल भवन जरुर देखने को मिल जाते हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में पैंतीस फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। वहीँ अब बिहार में आरक्षण का दायरा बढाकर अब पैंसठ फीसदी कर दिया गया है। अब बिहार में लाखों युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। उनकी कई योजनाओं का अनुसरण तो अब केंद्र और दुसरे राज्य भी कर रहे हैं। 

   

बता दें की क्रिसमस की बधाई देनेवालों में छोटू सिंह के साथ जदयू नेता शिवशंकर निषाद जी, अल्पसंख्यक समाज के नेता  मो० शाहिद अंसारी, प्रवीण सिंह, विनय कुमार सिंह एवं बिंदा सिंह भी मौजूद रहे। सभी लोगों ने सभी विद्यालयों में क्रिश्चन समाज के भाइयों-बहनों से मुलाकात कर उन्हें ढेरों बढ़ाई दी।।

 

Suggested News