बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिश्ते शर्मसार : भाभी से अवैध संबंध के लिए पत्नी की हत्या, सबूत छिपाने के लिए शव को किया टुकड़ा-टुकड़ा

रिश्ते शर्मसार : भाभी से अवैध संबंध के लिए पत्नी की हत्या, सबूत छिपाने के लिए शव को किया टुकड़ा-टुकड़ा

Desk. अवैध संबंध के चलते एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  एक व्यक्ति ने अपनी भाभी से अवैध संबंध के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही हत्यारा ने सबूत मिटाने के लिए पत्नी के शव को धारदार हथियार से कई टुकड़े कर फेंक दिया। यह घटना बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र का बताय जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार हत्या की घटना की जानकारी पुलिस को मृतका के मायके वालों ने फोन कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति सहित अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच साक्ष्य के आधार पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र की संजू देवी की शादी मीरगंज के कासी समइल गांव में विजय गोंड के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी उसके पति का अवैध संबंध उसके भाभी से था, जिसका विरोध अक्सर संजू किया करती थी। हालांकि, पति अपनी भाभी के बारे में एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करता था। आए दिन पत्नी संजू के साथ मारपीट करता था। इसी से नाराज होकर संजू अपनी मायके चली गई थी।

बुलाने के बाद 25 फरवरी को संजू अपनी मायके से ससुराल आई। उसी रात में चापाकल के पास पानी लाने गई संजू देवी को पति ने तलवार से काट दिया। शरीर को कई टुकड़ों में करने के बाद आरोपी ने भाभी के साथ मिलकर शव को छिपाने की कोशिश की। तब तक मायके वालों को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस पहुंची तो आंगन खून से लथपथ था। आरोपी और उसकी भाभी समेत पूरे परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो चुके थे। अब पुलिस ने इस मामले में मृतका के मायकेवालों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Suggested News