नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने की अपील, कहा बिहार के गौरवमयी अतीत का स्मरण कर करे बागेश्वर धाम के संत का स्वागत

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है की बिहार के गौरवमयी अतीत का स्मरण कर सभी को बागेश्वरधाम के कथाबाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत औऱ सम्मान करना चाहिए। सिन्हा ने बयांन जारी कर कहा है की बिहार की धरती ज्ञान, विज्ञान, शांति और अहिंसा की रही है। लोकतंत्र की जननी बिहार में अतिथि को देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों को बिहार की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि धर्म निरपेक्षता का यह मतलब नहीं है कि अपने धर्म का अपमान करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा की ऐसे सभी बयानों से हमे बचना होगा जो समाज में उत्तेजना और नफरत फैलाता हो। एक सनातन अनुयायी के नाते मेरा मानना है की प्रत्येक  हिन्दू, देवो के गौरवगाथा के श्रवण के आकांक्षी है। हज़ारो वर्ष पुरानी हमारी संस्कृति में साधु संतो के स्वागत का इतिहास रहा है। ईश्वर चर्चा से  व्यक्ति एवं स्थान दोष मुक्त हो जाता है। बिहार सौभाग्यशाली है की बजरंगबली के अनन्य भक्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री यहाँ आकर प्रवचन करने वाले है।  

सिन्हा ने कहा कि माँ भारती के सभी सनातनी सपूतो की जिम्मेवारी बढ़ गयी है। इनके आगमन को न सिर्फ ऐतिहासिक बनाना है। बल्कि हमे अपनी छवि भी इस रूप  में प्रस्तुत करना होगा। जिससे हमारी चर्चा राज्य के बाहर पुरे देश मे सकारात्मक सहयोग के लिए की जा सके। 

Nsmch
NIHER

सिन्हा ने विश्वास प्रकट किया है कि बिहार सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के पटना आगमन से प्रस्थान तक उन्हें पूर्ण सौजन्य, सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करते हुए प्रवचन के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तत्परता से प्रयास करेगी।