बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने को लेकर राजद ने अपने 23 सदस्यों को 6 साल के लिए निष्कासित किया

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने को लेकर राजद ने अपने 23 सदस्यों को 6 साल के लिए निष्कासित किया

पटना... राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण व अनुशासनहीनता के आरोप में अपने 23 सदस्यों बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 23 सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश राजद कार्यालय सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार की गई है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बांका, पश्चिम चंपारण और बक्सर क्षेत्र के कुल 23 बागी प्रत्याशियों व नेताओं पर यह एक्शन लिया गया है।

पार्टी द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार बक्सर जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के अनुशंसा के आलोक में पप्पू यादव पूर्व प्रत्याशी डुमरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, श्रीकांत यादव कमरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार,  छेदीलाल राम पूर्व मंत्री राजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार, लालबाबू यादव, राजद नेता मोहम्मद हसन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजपुर मुख्तार यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवानगर, मोहित यादव पूर्व अध्यक्ष छात्र राजद को पार्टी तथा गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ने तथा दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पद एवं प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

वहीं, बांका जिला के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अनुशंसा के आलोक में अब्दुल हसीम जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद जफर उल हुदा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्व प्रत्याशी निशा शालिनी उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, अनिरुद्ध भगत जिला सचिव, रोहित राज शर्मा प्रधान महासचिव जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, खुशबू शर्मा सक्रिय कार्यकर्ता को पार्टी तथा गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पद एवं प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।


Suggested News