बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में रोहिणी आचार्य को मिलेगा पिता का साथ, चुनावी जनसंपर्क में शामिल होंगे लालू यादव, छपरा में किया कैंप

सारण में रोहिणी आचार्य को मिलेगा पिता का साथ, चुनावी जनसंपर्क में शामिल होंगे लालू यादव, छपरा में किया कैंप

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी राजनीति दल जोरो शोरो से चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं सारण से राजद प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी इन दिनों चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। वहीं सारण में चुनावी प्रचार में रोहिणी आचार्य को उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव का भी साथ मिल रहा है। राजद सुप्रीमो सारण में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए चुनावी प्रचार में उतर रहे हैं। लालू यादव ना सिर्फ वहां प्रचार कर रहे हैं। बल्कि वहीं कैंप भी कर रहे हैं। 

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत नासाज है। बावजूद इसके लालू यादव छपरा में डटे हुए हैं। वह कुछ दिन पहले भी छपरा गए थे। जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया था। जिसके बाद वह पटना वापस आ गए थे। लेकिन ताजा मिली जानकारी के अनुसार अब एक बार फिर से राजद सुप्रीमो  छपरा में कैंप कर रहे हैं। और बेटी रोहिणी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।  

वहीं दूसरी तरफ सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्या ने रविवार को सदर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो किया। रोहिणी ने मुसेहरी में सेवानिवृत शिक्षक सुरेश कुशवाहा के दरवाजे पर चाय पीने के दौरान मौजूद लोगों के बीच कहा कि सारण में हमार लडाई केहू व्यक्ति आ पार्टी से नईखे, बल्कि हमार लड़ाई बेकारी, बेरोजगारी, महंगाई से बा। 

बता दें कि सारण से रोहिणी आचार्य का मुकाबला एनडीए के भाजपा प्रत्य़ाशी राजीव प्रताप रूडी से है। इन दिनों दोनों नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर तीखे बयान बाजी तेज हो गई है। सारण में एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई है। आरजेडी की तरफ से पार्टी के लिए केवल तेजस्वी यादव ही  चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं उनकी दोनों बहनें रोहिणी आचार्य और मीसा भारती दोनों अपनी-अपनी सीटों सारण-पाटलिपुत्र में कैंपेनिंग कर रही हैं।

Suggested News