बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी प्रखंड प्रमुख पद के लिए सद्दाम हुसैन को मिला कड़ा मुकाबला, पंकज कुमार को उप प्रमुख का दारोमदार

मसौढ़ी प्रखंड प्रमुख पद के लिए सद्दाम हुसैन को मिला कड़ा मुकाबला, पंकज कुमार को उप प्रमुख का दारोमदार

MASAURHI :  मसौढ़ी प्रखंड से प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को चुनाव कराया गया। जिसमें सद्दाम हुसैन और उपप्रमुख पद के लिए पंकज कुमार सिन्हा निर्वाचित घोषित हुए। जिसके बाद इनके समर्थक झूमते हुए नजर आए और मिठाई बांटकर अपनी खुशियां बांटी। 

चुनाव की प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय में चल रही थी।  प्रमुख पद के लिए दो प्रत्‍याशियों मो. सद्दाम हुसैन व पिंटू कुमार ने अपना नामांकन किया।  जिसके बाद दोनों गुटों  में  कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन आखिरकार सद्दाम हुसैन प्रखंड के नए सदस्यों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे और प्रमुख की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। मतदान के बाद मतों की गणना में मो. सद्दाम हुसैन को 14 व पिंटू कुमार को 12 मत मिले। जिसके बाद मो. सद्दाम हुसैन दो मतों से विजयी घोषित किए गए। 

इसके बाद उपप्रमुख के निर्वाचन के लिए पंकज कुमार सिंह और कुमारी बबीता सिन्‍हा ने नामांकन किया। पंकज कुमार सिंह को 14 व कुमारी बबीता सिन्‍हा को 12 मत हासिल हुए। पंकज कुमार सिन्‍हा को विजयी घोषित किया गया।


Suggested News