बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सफाई कर्मी के इलाज में रांची नगर निगम ने दिखाई तत्परता, सहयोग का दिया आश्वासन

सफाई कर्मी के इलाज में रांची नगर निगम ने दिखाई तत्परता, सहयोग का दिया आश्वासन

RANCHI : रांची शहर को स्वच्छ रखने के साथ कर्मियों के देखभाल में भी रांची नगर निगम हर समय तत्पर है. यहां तक की नगर निगम क्षेत्र में काम करने वाले सभी सफाई कर्मियों के प्रति निगम अपनी सहानुभूति रखता है. 

इसी के तहत पिछले दिनों रांची के नया टोली निवासी सुशीला हेंब्रम को कार्य के दौरान चोट लगी थी. सूचना पाते ही निगम की टीम सफाई कर्मी को उनके बेहतर इलाज के मदद की बात कही थी. 

इसी को लेकर आज नगर निगम की टीम सुशीला हेंब्रम के घर पहुंची और उनका इलाज कराते हुए आगे के इलाज का भी सारा खर्च उठाने की बात कही है. उक्त जानकारी देते हुए रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि उक्त महिला को निगम की ओर से 2000 रूपये नकद सहयोग के तौर में दी गई है. 

मौके पर रांची की मेयर आशा लकड़ा, पार्षद पूनम देवी, डिप्टी सीईओ शंकर यादव, हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर किरण, सिटी मैनेजर रुपेश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे. 

रांची से मोईजूद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News