बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा पहुंचे सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा - 75 साल बाद भी भय और अपराध मुक्त नहीं बना बिहार

छपरा पहुंचे सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा - 75 साल बाद भी भय और अपराध मुक्त नहीं बना बिहार

CHAPRA: राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो भय मुक्त,अपराध मुक्त बिहार बनेगा। जिसमें हर कोई सम्मान के साथ कहीं भी आ जा सकेगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपराधी बिहार छोड़कर या तो नेपाल भाग जाएंगे नहीं तो गया जी में अपराधियों का पिण्ड दान कर दिया जायेगा। उक्त बातें शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सारण जिले के अमनौर में खेलों इंडिया के अंतर्गत प्रधानमंत्री युवा ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमनौर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में केवल दो महिला तैराकों के भाग लेने पर राज्य में व्याप्त भय के माहौल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आजादी के 75 सालों के बाद भी राज्य में भय मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज का निर्माण नहीं हो सका। जिससे महिलाओं की भागीदारी इन खेलों में नहीं बढ़ पा रही है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर भय मुक्त बिहार का निर्माण होगा ‌। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि खेलों इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रर्याप्त मंच मिल रहा है। सांसद मनोज तिवारी ने जिअ हो बिहार के लला गीत गाकर इस आयोजन के लिए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार प्रकट किया। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, मिथलेश तिवारी, छपरा विधायक सीएन गुप्ता, अमनौर विधायक मंटू कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Suggested News