बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की तुलना महात्मा गाँधी से किये जाने पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा मानसिक रूप से बीमार हैं जदयू नेता

सीएम नीतीश की तुलना महात्मा गाँधी से किये जाने पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा मानसिक रूप से बीमार हैं जदयू नेता

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी से की गई है। जदयू के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएम नीतीश के द्वारा किए गए कार्य में महात्मा गांधी की छवि दिखाई देती है। वहीं जदयू के इस बयान का खुद उनके गठबंधन की पार्टी राजद ने भी नकार दिया है और कहा है कि जदयू महात्मा गांधी का अपमान नहीं करे। वहीं अब इस बयान पर अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी हमला बोला है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, जदयू के लोग अब पूरी तरह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। अब महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करना अपने आप में अपराध है। गांधी जी ने इस देश को आजाद कराया, गांधी जी ने इस देश को श्रेष्ठ बनाने का काम किया और आजादी की लड़ाई को अहिंसा से लड़ने का काम किया। और नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से हो रही है। अब सीएम नीतीश ही समझे कि उनकी पार्टी के लोग उनके दुश्मन हैं या दोस्त।

वहीं भारतीय जनता पार्टी का दामन कई कार्यकर्ताओं ने थामा है। जिनका स्वागत करते हुए सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। लेकिन अब भाजपा किसी को अपने कंधे पर नहीं बैठाती है। 2024 2025 में चुनाव जीत कर भाजपा अपने किसा कार्यकर्ता को बिहार की गद्दी पर बैठाएगी। 

उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी का सरकार बनने के बाद सुशासन स्थापित होगा। राज्य के अपराधी या तो नेपाल में दिखेंगे या तो उनका गया में पिंडदान कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के तर्ज पर बिहार में भी सुशासान स्थापित होगा।  

Suggested News