बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग से गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन शौच के लिए गई लड़की से दो दुष्कर्मियों ने किया था जबदस्ती

नाबालिग से गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, होली के दिन शौच के लिए गई लड़की से दो दुष्कर्मियों ने किया था जबदस्ती

नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के दूसरे आरोपित को पुलिस ने  रूपौ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की.

दुष्कर्मी बस पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दुष्कर्मी की पहचान रोह थाना क्षेत्र के रूक्खी गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

 वह अपने मामा के गांव में रहता था। जहां मंगलवार होली के दिन शाम में खेत की तरफ शौच को गई नाबालिग छात्रा के साथ उसने एक और युवक के साथ मिलकर जबर्दस्ती किया था। जिसके बाद लड़की घटनास्थल पर ही मूर्छित हो गई थी। लड़की को मृत समझकर दोनों दुष्कर्मी उसे ठिकाने लगाने की फिराक में थे।

 कहा जा रहा है कि साक्ष्य मिटाने के लिए घटनास्थल के पास स्थित कुंए में पीड़िता को फेंकने का प्रयास किया जा रहा था। तभी उधर से गुजर रहे एक राहगीर नजर पड़ गई और उसने शोर मचाया। जिसके कारण घटनास्थल से दोनों दुष्कर्मी भाग गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के गांव के ही एक दुष्कर्मी कुंदन कुमार पिता बिरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना को अंजाम देकर फरार हुए दूसरे दुष्कर्मी कुंदन कुमार पिता राजेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। 

जिसे शनिवार को रूपौ बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दुराचारी को जेल भेजने के लिए पुलिस औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है।

रिपोर्ट- अमन कुमार


Suggested News