बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दशहरा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस और एसएसबी जवान ने किया फ्लैग मार्च

दशहरा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस और एसएसबी जवान ने किया फ्लैग मार्च

KISHANGANJ : दुर्गापूजा को लेकर जिले के ठाकुरगंज बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सीओ मिराज हुसैन व थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में किए गये इस फ्लैग मार्च में पुलिस जवान के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान नगरवासियों से शांतपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं इस दौरान पुलिस पदापधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 

ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालो को किसी हाल में नहीं छोड़ा जायेगा। वहीं पूजा के दौरान सुरक्षा में लगाए गये पुलिस जवानों द्वारा भी डयूटी में किसी प्रकार कोताही किए जाने पर कार्रवाई होगी। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि उपद्रवी तथा असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी निगरानी करते हुये सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट

Suggested News