बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में माँ बेटी का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने ख़ुदकुशी की जताई आशंका

औरंगाबाद में माँ बेटी का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने ख़ुदकुशी की जताई आशंका

AURANGABAD : जिले के रफीगंज प्रखंड के अब्दुलपुर एवं कर्मी गांव के बीच बधार में अर्ध्य निर्मित मकान से दो महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मकान के मालिक सिहुली खैरा गांव निवासी रीना देवी एवं पति लोलिन यादव ने बताया कि सुबह अपने मकान में पानी पटाने आए तो देखें की दो महिला सोई हुई है। काफी जगाने का कोशिश किया गया, लेकिन वे नहीं जागी। उन्होंने तत्काल नजदीक के गांव अब्दुलपुर जाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी रफीगंज थाना को दिया। 


जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, एसआई कविता कुमारी, निशा कुमारी, सरस्वती कुमारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची दोनों को मृत अवस्था में देखा गया। गाँव में दो महिला का शव की जानकारी मिलते ही खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद वहां काफी संख्या लोग पहुंचे और तरह-तरह की बातें कहने लगे। देखने से प्रतीक होता है कि जहरीले पदार्थ खाने से दोनों की मौत हुई है। शव के पास से खाने की सामग्री, दो कोल्ड ड्रिंक का बोतल, एक लेडिज पर्स मैं मोबाइल, पैसा देखा गया। जब मोबाइल के नंबर से फोन  किया गया तो राजा कुमार से बातचीत हुई। उसने बताया की मेरी मां 52 वर्षीय ममता देवी पति सत्येन्द्र कुमार एवं 32 वर्षीय बहन पूजा कुमारी हैं। 

उन्होंने बताया की शुक्रवार को दोनों घर से निकली है। गया जिला के धनिया बगीचा मोहल्ले के रहने वाले हैं और पूजा कुमारी का ससुराल गया के खरखुरा में है। बहन के पति का नाम सचिन कुमार है, जिसका दो बच्चा है। एक 6 साल का लड़का एवं 4 साल की लड़की है। राजा कुमार ने बताया कि मेरी बहन पूजा कुमारी के ससुराल से विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया की देखने से प्रतीत होता है कि जहरीला पदार्थ खाकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विस्तृत जानकारी हो सकेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News