बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुप्तेश्वर पांडेय ने ली अनिवार्य सेवानिवृति, एस.के. सिंघल को मिला DGP का चार्ज

गुप्तेश्वर पांडेय ने ली अनिवार्य सेवानिवृति, एस.के. सिंघल को मिला DGP का चार्ज

Patna : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस की नौकरी छोड़ दी है।डीजीपी ने वीआरएस ले लिया है।अब वे राजनीतिक पारी शुरु कर सकते है।जानकारी के अनुसार वे शाहपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनके एनडीए प्रत्याशी के रुप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। DGP के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को बिहार के  डीजीपी का प्रभार दिया गया है.गृह विभाग ने इस संबंध में  अधिसूचना जारी कर दी है।

 डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का प्रत्याशी के तौर पर उनके चुनाव लड़ने की खबर काफी समय से चल रही थी। आज उस पर से पर्दा उठ गया और पांच महीने पहले ही उन्होंने अनिवार्य सेनानिवृति ले ली।

बता दें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था. उन्हें 31 जनवरी 2019 को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था,लेकिन इसके पहले ही सेवानिवृति ले ली.जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तारीख ऐलान होने का इंतजार है।

Suggested News