बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंगेतर जहीर इकबाल के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा, बेहद खूबसूरत आउटफिट की देखिए पहली झलक

मंगेतर जहीर इकबाल के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा, बेहद खूबसूरत आउटफिट की देखिए पहली झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी। दोनों आज अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने जा रहे हैं। शादी में दोनों के परिवार और दोस्त यार शामिल होंगे। हल्दी, मेहंदी और घर में पूजा की रस्म पूरी करने के बाद आज दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे। अपनी शादी में सोनाक्षी किस आउटफिट में दिखेंगी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए जो भी आउटफिट डिज़ाइन करवाए थे वो बीती शाम उनके घर पर डिलीवर कर दिए गए।

सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग फंक्शन के आउटफिट्स की पहली झलक सामने आई है। उनके घर के बहार डिलीवर हुए डिज़ाइनर आउटफिट्स उनके हाउस हेल्प के हाथों में देखे जा सकते हैं। ये चार जोड़ी हैं जिसमें से दो अनारकली स्टाइल लॉन्ग सूट है पिंक कलर का जो जड़ा हुआ है। दूसरा लॉन्ग सूट हल्का ऑरेंज कलर का है। ऑफ वाइट और एक ब्लू है। ये आउटफिट्स सोनाक्षी की शादी फंक्शन के लिए है।

शादी की तैयारियों को लेकर जहीर इकबाल के पिता रतनसी इकबाल ने कहा, 'ये न तो हिंदू शादी होगी और न ही मुस्लिम। ये एक सिविल मैरिज होगी।'  हिंदू-मुस्लिम एक्ट के तहत ये रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और उनका परिवार ज़हीर के घर जाएंगे। दोनों की शादी रजिस्टर होने के बाद दोस्तों और परिवार के लिए एक ग्रैंड जश्न होगा। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की वेडिंग काफी अलग होने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के घर जाकर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाली हैं। इसके बाद उसी दिन मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होने वाला है। ये रिसेप्शन बांद्रा में लोकेटेड शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में हो सकता है।

Suggested News