बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHEIKHPURA: बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों अपना जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला शेखपुरा का है। जहां एक स्कार्पियों ने बाइक सवार को रौंद दिया है। वहीं इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पूरा मामला जिले के बरबीघा थानां क्षेत्र के मिर्जापुर के पास का है। जहां स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक बरबीघा से शेखपुरा की तरफ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बरबीघा थाना को दिया। बरबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। जबकि स्कार्पियों को जब्त कर लिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंगाली पर मुहल्ला निवासी अनिल राम का 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में किया गया। बताया जाता है कि मृतक सन्नी अपने दोस्त को सीवीएससी परीक्षा को लेकर परीक्षा सेंटर बरबीघा पहुंचा कर लौट रहा था इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। 

वहीं लोगों की माने तो तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनने से भी जान गया, यदि हेलमेट होता तो जान जाने का जोखिम काम हो सकता था। इसकी जानकारी होने पर परिवार में हाहाकार मच गया।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News