बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, 4 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 'बिफोर यू डाई'

बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, 4 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 'बिफोर यू डाई'

भागलपुर. सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले काव्या ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई हिट सीरीज दिए हैं। बचपन से ही थिएटर का शौक रखने वाली काव्या कि बड़े पर्दे पर यह पहली मूवी है। जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं।अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहने वाली काव्या का जन्म सुल्तानगंज में हुआ था। बुधवार को काव्या अपने  परिवार संग सुल्तानगंज पहुंची।

आगामी 4 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही हिंदी मूवी 'बिफ़ोर यू डाई' में काव्या लीड रोल में दिखेंगी। इनके अपोजिट लीड रोल में पुनीत राज शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, मुकेश ऋषि, जरीना वहाब, मुस्ताक खान, बादशाह मोइत्रा, किरण जनजानी रीता दत्त चक्रवर्ती रहेगी।

फिल्म में काव्या राजस्थान की एक युवती रहेंगी, जो अपने पिता के साथ नार्थ बंगाल घूमने के लिए जाती है। वहीं वह कुलदीप नाम के लड़के से प्रेम कर बैठती है। जब लड़का प्यार का इजहार करता है तो काव्या पीछे हट जाती है। यहीं से फिल्म के लव स्टोरी की शुरुआत होती है।फिल्म के डायरेक्टर शुभेंदु राज घोष और प्रोड्यूसर प्रदीप चोपड़ा है।

फिल्म की लीड एक्ट्रेस काव्या कश्यप ने बताया कि इस फिल्म का मोट्टो कैंसर पीड़ितों पर आधारित है। ये एक लव स्टोरी है, जिसमें दिखाया गया है कि कैंसर पीड़ित लड़की के लिए लड़का किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहता है।

काव्या के पिता एस्ट्रोलॉजर संजय कश्यप और माँ एस्ट्रोलॉजर अर्चना कश्यप ने बताया कि काव्या को बचपन से ही थिएटर का शौक रहा है ।उसके बाद 2015 से उन्होंने थिएटर आर्टिस्ट के रूप में कैरियर की शुरुआत की। जी फ़ाइव के प्रसिद्ध वेब सीरीज लाल बाजार में भी काव्या काम कर चुकी हैं। इसके अलावा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के तहत कई क्षेत्रों का इन्होंने मंचन किया। भारत रंग महोत्सव में भी काव्या ने हिस्सा लिया था।काव्या कलकत्ता विश्वविद्यालय से साइकॉलजी मैं स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है।

Suggested News