बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चनाव को लेकर तारिक अनवर बोले- जांच एजेंसियों का भय दिखाकर छोटे-छटे दलों पर दबाव बना रही भाजपा

राष्ट्रपति चनाव को लेकर तारिक अनवर बोले- जांच एजेंसियों का भय दिखाकर छोटे-छटे दलों पर दबाव बना रही भाजपा

कटिहार. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद तारिक अनवर तीन दिवसीय दौरे पर कटिहार आये हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई भी चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे एजेंसियों का सहारा लेती है। इस चुनाव में भी भाजपा जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में भी छोटे दलों को दबाव में लाने के लिए जांच एजेंसियों का हथकंडा अपनाया जा रहा है। नीतीश कुमार भी ऐसे दबाव में हैं के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि निश्चित तौर पर इस विषय का तो पता नहीं, लेकिन नीतीश कुमार पहले से ही भाजपा के दबाव में हैं। साथ ही उन्होंने लालू यादव के जल्द सेहतमंद होने की कामना की।

बता दें कि एनडीए ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है, जबकि उसके विपक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान है। लेकिन इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का जीतना तय है। बिहार में नीतीश कुमार ने भी मुर्मू का समर्थन किया है।

Suggested News