बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीवान में गोली मारकर शिक्षक की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सीवान में गोली मारकर शिक्षक की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सीवान. आज फिर अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी। मामला जिले के असावं थाना क्षेत्र के बभलनौली का है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार कर मौत की नींद सोला दी। गोली मारने का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की सूचना पता ही स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा।

नाराज लोगों ने रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तरी को लेकर लगतार जिले के वरीय अधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक बभनावली गांव के प्रमोद पांडेय उर्फ डब्लू पांडेय सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जो वापस घर जा रहे थे। इस दौरान बभनावली गाँव के बगीचे के पास बाइक सवार अपराधी पहले से घात लागए बैठे हुए थे। जैसे ही शिक्षक डब्लू पांडेय बगीचे के पास पहुंच  तो अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी।

वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। साथ ही प्रदर्शनकारी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी है।


                                                                                 pls like & subscribe

Suggested News