बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की नयी सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगी तेजस्वी की पत्नी राजश्री!, ये हैं कारण

बिहार की नयी सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगी तेजस्वी की पत्नी राजश्री!, ये हैं कारण

पटना. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनेगी। इसमें मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार होंगे, लेकिन डिप्टी सीएम लालू परिवार से होंगे। सियासी गलियारे में चर्चा चल रही है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी की पत्नी राजश्री बनायी जा सकती है।

ये हैं कारण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव इससे पहले नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप के कारण ही बिहार में महागठबंधन टूटा था। इसलिए तेजस्वी की जगह उनकी पत्नी राजश्री को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है, क्योंकि राजश्री पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। वहीं तेजस्वी यादव बैक डोर से संभालेंगे।

पिछले कई दिनों से बिहार में सियासी ऊआपोह की स्थिति थी, जिसका आज खत्म हो गया है। आखिरकार मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने का फैसला ले लिया। नीतीश ने भाजपा को झटका देते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया। अब वे महागठबंधन का हिस्सा बन गये हैं। जल्द ही नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन जाएगी, इसका आधारशिला रख दिया गया है।

भाजपा हमलावर

वहीं नीतीश कुमार के बिहार एनडीए से निकलने के बाद भजापा नेता हमलावर हो गये हैं। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद राय ने नीतीश का नया सियासी नामकरण किया है। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को भटकूराम नाम दिया है। साथ ही उन्होंने नीतीश को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के विकास में बाधक बनने वाले नीतीश कुमार को ईंट से ईंट बजा देंगे। 



Suggested News