बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की जनता को बताएं तेजस्वी, बिना कोई काम धंधे के खुद कैसे बने इतनी संपत्ति के मालिक, भाजपा नेता ने पीएम मोदी से पूछे एक-एक सवाल का दिया जवाब

बिहार की जनता को बताएं तेजस्वी, बिना कोई काम धंधे के खुद कैसे बने इतनी संपत्ति के मालिक, भाजपा नेता ने पीएम मोदी से पूछे एक-एक सवाल का दिया जवाब

औरों के ख़यालात की लेते हैं तलाशी।

और अपने गरेबान में झाँका नहीं जाता।।

PATNA : तेजस्वी यादव पर यह शायरी बहुत फिट बैठती है।  वह अपने गिरेबान में नहीं झांकते हैं और दूसरों की तलाशी लिये चलते हैं। यह कहना है बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक  मनोज शर्मा का। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव अक्सर चुनाव में बे-बुनियाद बयान बाजी करते हैं। इससे ना देश की जनता को कोई मतलब है और ना ही बिहार के जनता को कोई मतलब है। यह बस शगूफा छोड़ रहे हैं। इनका पूरा कुनबा बिखर चुका है और ऐसे में ये चाहते हैं कि इनकी फिजूल बातों में कोई आ जाये। चुनाव चल रहा है तो तेजस्वी यादव तुक्केबाजी कर रहे है। दरअसल, इनकी पूरी जमीन खिसक चुकी है। 

मनोज शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव, जो आप सोच रहे है, ऐसा होने वाला नही है। बिहार की जनता जागरूक है। वो जानती है कि लालू-राबड़ी सरकार में हर तरफ डर का मंजर था। खौफनाक जंगलराज था। यहां के कई डॉक्टर, इंजीनियर, उद्योगपतियों ने पलायन कर लिया था। तेजस्वी यादव बताएं कि 90 के दशक में युवाओं ने बिहार से पलायन क्यों किया? वो बताएं कि शाम 6 बजे के बाद घर से निकलने में डर क्यों लगता था? वो बताये कि यहां अपहरण उद्योग था कि नही? वो बताये कि यहां दिन दहाड़े हत्या होती थी या नही? 

जनता को बताएं खुद कैसे बने इतने अमीर

तेजस्वी यादव कहते है कि अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है। तो वो बताएं कि बिना कोई बिजेनस और बिना कोई उद्योग के आपके पास इतनी अकूत संपति कहां से आई? आपके उम्र के बिहार के युवा इतने अमीर तो नही हुए? आप कौन सा बिजनेस करते है कि लगातार आपकी संपति बढ़ती जा रही है? आप कोई जादू जानते है तो बिहार के युवाओं को बताइये! हां, घोटाला वाला आइडिया मत बताइयेगा, आपके पिता जी का हश्र सबने देखा है। 

तेजस्वी यादव  नरेन्द्र मोदी की सरकार से ये सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है तो नोट कर लीजिए --

केंद्र की सरकार ने हर साल किसानों को बैंक खाते में 6000रु किसान सम्मान निधि डाला जाता है। 70 साल में किसी पीएम ने यह काम नहीं किया था। बिहार के एक करोड़ 60 लाख लोगों के घर में नल का जल कनेक्शन मोदी सरकार ने दिया। 5 लाख तक का इलाज का खर्चा,आयुष्मान योजना के तहत। 1.30 करोड़ माताओं को घर में शौचालय बनाकर दिया।  बिहार में 1.80 करोड़ लोगों को ढाई लाख से मुफ्त में अनाज भेजने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया।  37 लाख लोगों को घर बना कर दिया गया।

नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा बिहार में, उज्ज्वला योजना के साथ सड़क, रेल, मेट्रोरेल,  एक्सप्रेसवे की कई योजनाओं के साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में स्थापित किए गए।  केंद्र की सरकार ने मुंगेर से बेगूसराय तक रेल सड़क को डबल किया। मुंगेर में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया। मुंगेर में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया। रोडवेज के लिए 3 लाख करोड़ के 13 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे श्री नरेंद्र मोदी ने दिया। 45000 करोड़ भारतमाला के तहत दिया 28500 करोड़ बिहार और झारखंड के एक्सप्रेसवे के लिए दिया। 6800 करोड़ की लागत से गंगा पर पुल और सड़क की मंजूरी दी। 3400 करोड़ की एनएच की परियोजना लागू की। 230 करोड़ से असम-दरभंगा एक्सप्रेसवे बनवाया। 

मधुबनी में 175 करोड़ की प्रधानमंत्री सड़क योजना। रेलवे में 13400 करोड़ से पटना में मेट्रो काम शुरू किया।  सुपौल-अररिया 96 किलोमीटर रेलवे 1600 करोड़ की  लागत से  बनवाया। 1226 करोड़ की लागत से रेलवे ट्रैक, 85 नई रेलवे ओवरब्रिज। दरभंगा में उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट। शिवहर में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय,डिग्री कॉलेज,  झंझारपुर में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज। बक्सर में इंजीनियरिंग कॉलेज, कोसी नदी पर 130 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना 1360 मेगा वाट क्षमता का चौथा पावर प्रोजेक्ट चालू किया गया। मधेपुरा में मछली चारा फैक्ट्री लगाया गया है।

REPORT - VANDANA SHARMA

Suggested News