बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी जी, आपका तो पूरा दामन ही काला है, आप दूसरों के दाग तलाशने निकले हैं- संजय सिंह

तेजस्वी जी, आपका तो पूरा दामन ही काला है, आप दूसरों के दाग तलाशने निकले हैं- संजय सिंह

PATNA :  आपराधिक घटनाओं पर राजद नेता तेजस्वी यादव की अतिसक्रियता क्या पोलिटिकल स्टंट है ? या वो हकीकत में गंभीर है ?  जदयू  तेजस्वी यादव की नीयत पर सवाल उठाता रहा है। जदयू के मुताबिक तेजस्वी यादव किसी घटना पर चिंता कम राजनीति अधिक करते हैं। मंगलवार को जदयू के प्रधान प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को खुला पत्र लिख कर लालू-राबड़ी राज की आपराधिक घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी है। संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को परिस्थितियों का उपमुख्यमंत्री बताया है।

TEJASWI-JEE-YOU-ARE-ALL-BLACK-AND-YOU-HAVE-COME-OUT-TO-FIND-OTHERS-MARKS--SANJAY3.jpg

संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को कहा है आपके परिवार के शासनकाल में जो 17 हजार लोगों को अपहरण हुआ उनकी रिहाई के लिए कितने अपहरणकर्ताओं पर कार्रवाई हुई। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि लालू राज में अपहरण के बाद फिरौती की रकम के लिए मुख्यमंत्री आवास से किडनैपरों को निर्देश दिया जाता था। ये निर्देश कौन देता था, ये पूरा बिहार जानता है। संजय सिंह ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर उन्हें इन बातों का जवाब नहीं मिल रहा है तो वे अपने माता-पिता की मदद ले सकते हैं।

संजय सिंह ने तेजस्वी को आईना दिखाते हुए कहा है कि अब अगर अपहरण होता है तो 24 घंटे के अंदर उसे सकुशल बरामद कर लिया जाता है। अपहरणकर्ता की भी तुरंत गिरफ्तारी हो जाती है। आपके परिवार ने अपराधियों को संरक्षण दिया।

TEJASWI-JEE-YOU-ARE-ALL-BLACK-AND-YOU-HAVE-COME-OUT-TO-FIND-OTHERS-MARKS--SANJAY2.jpg

संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को परिस्थियों का उपमुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि तेजस्वी जी आप बिना योग्यता के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गये थे। तत्कालीन राजनीतिक परिस्थियों ने आपकी किस्मत का पिटारा खोल दिया था। लेकिन वहां भी आपके झूठ ने आपका बेड़ा गर्क कर दिया।

संजय सिंह ने तेजस्वी को लिखा है लिखा है, आज भी आप झूठ की ही जमीन तैयार कर रहे हैं। इससे बचिए क्यों कि इसके दलदल में आपको ही फंसना होगा। आपका तो पूरा ही दामन काला है, आप दूसरे के दामन पर दाग तलाशने निकले हैं। स्तरहीन राजनीति से बचिए।

Suggested News