बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

KK पाठक पहुंच गए राजस्व पर्षद....बनाए गए अध्यक्ष, दीपक सिंह बने रहेंगे राजस्व विभाग के ACS

KK पाठक पहुंच गए राजस्व पर्षद....बनाए गए अध्यक्ष, दीपक सिंह बने रहेंगे राजस्व विभाग के ACS

PATNA : बिहार में सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी माने जानेवाले केके पाठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग से तबादले के बाद उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का एससीएस बनाया गया था। लेकिन, उन्होंने विभाग की जिम्मेदारी नहीं संभाली। अब लगभग यह तय हो गया है कि केके पाठक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एसीएस नहीं होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें दूसरे विभाग में पोस्टिंग दे दी है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।



राजस्व परिषद भेजे गए केके पाठक

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एसीएस की जगह केके पाठक को राजस्व परिषद के अध्यक्ष सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि IAS के के पाठक छुट्टी से लौटेंगे तब वह राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर ज्वाइन करेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि 13 जून से यह आदेश लागू माना जाएगा। IAS के के पाठक बिपार्ड महानिदेशक के अतिरिक्त पद पर भी बने रहेंगे।



दो और अफसर को जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने दो और अफसर को जिम्मेदारी दी है। ग्रामीण कार्य के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव बने रहने की अधिसूचना निकाली है। इसके अलावा पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह को भू अर्जन निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।




Suggested News