बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कल पहली बार पटना आयेंगे संजय झा, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की जोरदार तैयारी

जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद कल पहली बार पटना आयेंगे संजय झा, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की जोरदार तैयारी

PATNA : कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद संजय झा को दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान किया। राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद संजय झा कल यानी 4 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद बिहार आ रहे हैं। जिसके लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। 



वही जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के साथ जदयू नेता रंजीत कुमार झा, नीतीश पटेल और मिशेल कुमार ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। वहीँ इन नेताओं ने संजय झा को बधाई दी है। 



जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मुखिया के तौर पर जहाँ बिहार के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा नहीं है। वहीँ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन के मजबूती के लिए कई कदम उठाये हैं। इसी का नतीजा है की लोकसभा चुनाव में जदयू को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इसी विजन को संजय झा आगे बढ़ाने का काम करेंगे।  



छोटू सिंह ने बताया की कल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पटना आगमन पर एअरपोर्ट पर उनका जदयू नेता और कार्यकर्त्ता भव्य स्वागत करेंगे। वहीँ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार करेंगे। इसके बाद गाजे बाजे के साथ संजय झा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयेंगे। जहाँ कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचार रखेंगे।  


Suggested News