बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की तिथि तय होने के बाद भी होनेवाली दुल्हन को लेकर भागा दूल्हा, पकड़े जाने पर जो वजह बताई, उसके बाद सब हैरान

शादी की तिथि तय होने के बाद भी होनेवाली दुल्हन को लेकर भागा दूल्हा, पकड़े जाने पर जो वजह बताई, उसके बाद सब हैरान

DESK : आम तौर पर कोई  जोड़ा घर से भागने का फैसला तब लेता है, जब उनके परिवार के लोग उनके रिश्ते को मानने को तैयार नजर नहीं आते हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। यहां लड़का और लड़की की शादी भी होनी थी, शादी की तारीख भी तय हो गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों घर से भाग गए। बाद में मामला थाना पहुंच गया, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया, जहां भागने की जो वजह उन दोनों ने बताई, उसे जानने के बाद उनके परिवार के लोग भी हैरान रह गए।

यह है पूरा मामला

मामला राज्य के सारण जिले के पानापुर से जुड़ा है। सिकंदर सहनी की पुत्री संध्या की शादी परमा सहनी के नाती एवं दरियापुर थाना के अकबरपुर के पूजन सहनी के पुत्र बोलबम सहनी के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। वर एवं वधू पक्ष के बीच शादी अगले वर्ष 2024 में करने की सहमति बनी थी। 

इधर, शादी की तिथि निर्धारित होने से पहले ही गत आठ नवंबर को युवक व युवती घर छोड़कर फरार हो गए। युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी। पुलिसिया दबाव के कारण शुक्रवार 2 नवंबर को दोनों पानापुर पहुंचे।

जल्द करना चाहते थे शादी

घरवालों ने दोनों से भागने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि शादी की तारीख अगले साल के लिए तय हुई थी। वो दोनों जल्दी से शादी करना चाहते थे, जबकि घरवाले देरी कर रहे थे। इसलिए दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। 

तत्काल कराई गई शादी

इसके बाद घरवालों ने भी देरी नहीं की और स्थानीय थाने के एसआइ रूपम कुमारी ने शुक्रवार की रात में ही तुर्की पानापुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में  दोनों पक्षों के स्वजनों के समक्ष युवक-युवती की शादी करायी।


Suggested News