बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू का वह नेता, जिसके कारण बिहार में बदली गयी पूरी सत्ता, जानिए उस शख्स के बारे में जिसने फेल किया भाजपा का प्लान

जदयू का वह नेता, जिसके कारण बिहार में बदली गयी पूरी सत्ता, जानिए उस शख्स के बारे में जिसने फेल किया भाजपा का प्लान

PATNA : बिहार की राजनीति में बीते एक सप्ताह में कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। पहले जदयू ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। उन पर पार्टी विरोधी और भाजपा के लिए काम करने के आरोप लगाए गए। इसके बाद जदयू ने भाजपा के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया और राजद के साथ सरकार का गठन कर लिया। राजनीति की इस महा उठा-पटक के बीच यहां हम बता रहे हैं उस शख्स के बारे में, जिसे इस पूरी घटना का केंद्र कहा जा सकता है। यूं कहें कि इसी व्यक्ति की रिपोर्ट ने बिहार की पूरी सियासत की कहानी बदल दी। 

दो दिन पहले जदयू अध्यक्ष ने उस व्यक्ति के नाम का जिक्र किया था, यहां हम बता रहे हैं आखिर वह शख्स कौन है। जिसने आरसीपी और भाजपा के बीच पक रही खिचड़ी की जानकारी ललन सिंह और पार्टी तक पहुंचाई। जिस शख्स ने बिहार में सत्ता परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाई, उसका नाम मोनी सिंह है। बताया गया कि मोनी आरसीपी सिंह का बेहद नजदीकी था। उनके स्टाफ के तौर पर काम करता था। वह घर की सदस्य की तरह था, लेकिन काम JDU के लिए कर रहा था। आरसीपी सिंह के बंगले में मिलने आने वाले बीजेपी नेताओं की हर बातचीत जदयू की टॉप लीडरशिप तक पहुंचाता था। इसी इनपुट पर जदयू में आरसीपी सिंह एक्सपोज हो गए और रातोंरात बिहार की सत्ता बदल गई।

जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है

श्याम सुंदर कुमार उर्फ मोनी सिंह जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। कहा तो यह जाता है कि आरसीपी सिंह का पर्सनल स्टाफ था। बेहद करीबी होने की वजह से उसकी घर में डायरेक्ट एंट्री थी। वह हर समय आरसीपी सिंह के साथ साए की तरह रहता था। ऐसे में आरसीपी के हर गतिविधि के बारे में उसे पूरी जानकारी थी>  नीतीश कुमार जब बाढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा करते थे तब उसके पिता JDU के कार्यकर्ता थे। 


ललन सिंह ने किया था जिक्र

दो दिन पहले ललन सिंह ने भी अपने प्रेस वार्ता में मोनी सिंह का जिक्र किया था। ललन सिंह ने बताया था कि मोनी ने ही आरसीपी की पूरी साजिश को समझा तो भाग के वहां यहां आ गया।  उसने बताया कि चुनाव के समय में एक दिन छोड़कर BJP के बिहार प्रभारी 10.30 बजे रात में RCP सिंह के पास आते थे। वो RCP सिंह को लिस्ट देते थे कि इन सभी को टिकट दिलवा दीजिए। जीत गया तो आपका आदमी रहेगा और हार गया तो नीतीश कुमार कमजोर होंगे। जब ललन सिंह ने सवाल किया गया कि वह शख्स कहां है, तो उन्होंने कहा कि बोकारो गया हुआ है। उसे जल्द पेश करेंगे।

जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है

श्याम सुंदर कुमार उर्फ मोनी सिंह जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। कहा तो यह जाता है कि आरसीपी सिंह का पर्सनल स्टाफ था। बेहद करीबी होने की वजह से उसकी घर में डायरेक्ट एंट्री थी। वह हर समय आरसीपी सिंह के साथ साए की तरह रहता था।

कुर्सी के लिए झूठ बोल रहे हैं: भाजपा

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ये सारे लोग कुर्सी के लिए झूठ बोल रहे हैं। इनकी प्रकृति झूठ बोलना और शासन करना है। सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इस तरह के एक कैरेक्टर हैं नीतीश कुमार। JDU पहले थी। अब मतलब हो गया जनता का दमन और उत्पीड़न करके मुख्यमंत्री बने रहना। नीतीश कुमार दारू और बालू में राज्य को उलझाए रहे हैं। वे कुर्सी कुमार हैं।


Suggested News