बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बहन के घर से वापस लौट रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : बहन के घर से वापस लौट रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : नालन्दा थाना क्षेत्र के कूल गांव के समीप शुक्रवार के दिन ईंट भट्ठा मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर निवासी सौखी मांझी के (44) वर्षीय पुत्र मिंटू मांझी के रूप में किया गया है। 

घटना के सम्बन्ध में मिंटू मांझी के परिजनों ने बताया कि वे अपनी बहन के घर से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने कुल गांव के समीप ईट भट्ठा के पास टक्कर मार दिया। इलाज के लिए आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिंटू मांझी ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

नालन्दा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। पॉकेट में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान की गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई थी। अज्ञात वाहन के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।



Suggested News