बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद जिलाध्यक्षों के नाम का आज नहीं होगा एलान,जगदानंद सिंह दफ्तर में करते रहे इंतजार लेकिन तेजश्वी ने लिस्ट पर नहीं लगाई अंतिम मुहर

राजद जिलाध्यक्षों के नाम का आज नहीं होगा एलान,जगदानंद सिंह दफ्तर में करते रहे इंतजार लेकिन तेजश्वी ने लिस्ट पर नहीं लगाई अंतिम मुहर

Patna : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय में बैठ इंतजार कर रहे है, लेकिन तेजस्वी यादव की तरफ से जिला अध्यक्षों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। लिहाजा आज अब जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह 5 फरवरी को हर हाल में राजद के जिला अध्यक्षों के नाम का एलान की बात कही थी, लेकिन ऐन वक्त में समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

पार्टी सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को आज दिल्ली से पटना लौटना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में तब्दीली आ गई और आज भी पटना नहीं आएंगे। लिहाजा उन्होंने जिला अध्यक्षों की लिस्ट को फाइनल नहीं किया है अब संभावना है कि 6 फरवरी को ही जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो पाएगा।

बता दें कि राजद के बिहार में 50 संगठन जिला है।सभी जिलों में प्रदेश स्तर से ही जिलाध्यक्षों के नाम के एलान होना था। जगदानंद सिंह ने कहा था कि 5 तारीख को नाम का एलान हो जाएगा।लेकिन अंतिम समय मे बात नही बनी।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News