बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विपक्ष कह रहा है पीएम जाएंगे तो वो जाएंगे....चिराग पासवान ने क्यों कही ऐसी बात? जानिए...

विपक्ष कह रहा है पीएम जाएंगे तो वो जाएंगे....चिराग पासवान ने क्यों कही ऐसी बात? जानिए...

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। एक ओर बीजेपी का दावा है कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष का दावा है कि इस बार पीएम मोदी की सरकार केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। वहीं विपक्ष के इस बयान को लेकर लोपजा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, अगर विपक्ष कह रही है कि प्रधानमंत्री जाएंगे तो वो जाएंगे।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने दावा किया है कि इस बार पीएम मोदी का जाना तय है। जिसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि, पीएम तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेने जा रहे हैं, अगर इसको वो लोग(विपक्ष) जाना कह रहे हैं तो बिल्कुल ये बात तय है। वो(पीएम मोदी) जाएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेंगे।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि, जितना ध्यान विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री पर दे रहे हैं, उतना ध्यान अपने प्रत्याशियों पर देते तो संभवतः उनकी जमानत बच जाती। जितना समय ये लोग व्यर्थ की बातों को मुद्दा बनाने में लगा रहे हैं। बिहारियों की चिंता कर लेंगे, उनसे जोड़े मुद्दे उठा लेंगे तो इनके प्रत्याशियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर हो जाएगा। जितना समय ये मेरे प्रधानमंत्री पर बिताते हैं, उसका 10 प्रतिशत समय भी इनके गठबंधन के राष्ट्रीय नेता अगर बिहार और बिहारियों को देंगे तो शायद जनता को उनपर थोड़ा भरोसा हो जाएगा।

चिराग पासवान ने कहा कि, मेरे प्रधानमंत्री लगभग हर चरण में बिहार आ रहे हैं, 12, 13 मई को प्रवास कर रहे हैं, 12 मई को रोड शो करेंगे। इनके गठबंधन के राष्ट्रीय नेता कहा है वो बिहार क्यों नहीं आ रहे हैं? उनके लिए बिहार और बिहारी मायने नहीं रखती क्या? कांग्रेस के कितने बड़े नेता यहां पर आएं और कितनी बार आएं। देश के प्रधानमंत्री पीएम होकर इतना समय बिहार को दे रहे हैं, यह उनकी चिंता बिहारियों के प्रति दिखा रहा हैं। ऐसे में देश की जनता पीएम मोदी को बार बार प्रधानमंत्री के पद के लिए चुनेगी। ये कह रहे हैं ना जाएंगे तो वो जाएंगे शपथ लेने।    

Suggested News