बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंतहां हो गई इंतजार की ना चलेगी वंदे भारत बिहार से, मोदी सरकार से पूछ रहे लोग- क्यों अब तक बिहार से शुरू नहीं हो पाई सेमी हाई स्पीड ट्रेन

इंतहां हो गई इंतजार की ना चलेगी वंदे भारत बिहार से, मोदी सरकार से पूछ रहे लोग- क्यों अब तक बिहार से शुरू नहीं हो पाई सेमी हाई स्पीड ट्रेन

पटना. सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत बिहार से कब होगी यह एक ऐसा सवाल बन गया है जिसे लेकर ना तो रेल अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब है और ना ही केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं के पास. बिहार और झारखंड देश के उन कुछ गिने चुने राज्यों में बचा है जहाँ से वंदे भारत नहीं चलती है. ऐसे में अब बिहार के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार से पूछना भी शुरू कर दिया है कि हमारी इंतजार की घड़ियाँ कब खत्म होगी. एक ओर  पांच वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से चल रही है. तीन ट्रेन पश्चिम बंगाल से चल रही है. वहीं कई अन्य राज्य हैं जहाँ से 2 वंदे भारत चल रही है लेकिन बिहार को आज तक एक भी वंदे भारत की सौगात नहीं मिली है. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत की शुरुआत की. इसी के बाद बड़ी संख्या में सोशल मिडिया पर लोगों ने यह सवाल किया है कि बिहार से वंदे भारत अब तक क्यों नहीं शुरू हुई है. पिछले कुछ सप्ताह में कई भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि जल्द ही बिहार से वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी. माना गया कि 25 अप्रैल से बिहार में वंदे भारत ट्रेन चलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत का इंतजार लम्बा खिंचता जा रहा है. 

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इस रूट पर वंदे भारत शुरू करने की तैयारी जारी है. तमाम तरीके का उन्नयन कार्य किया जा रहा है. लेकिन वंदे भारत की शुरुआत कब होगी इसे लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं आया है. पिछले दिनों ओडिशा में वंदे भारत के शुरुआत के अवसर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि जून के महीने से सभी राज्यों से वंदे भारत चलने लगेगी. उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जून से ही बिहार में वंदे भारत शुरू हो सकती है. 

पटना और रांची के लोगों का यह इंतजार लम्बा होता जा रहा है. ऐसे में अब लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि दोनों शहरों के बीच वंदे भारत में शुरुआत होने में देरी क्यों हो रही है. देश की 16वीं और नॉर्थईस्ट की पहली ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन बिहार इसमें शामिल नहीं है. 


Suggested News