बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारिश के कारण गिरी दीवार, मलबे से निकाले गए तीन मजदूरों के शव, हादसे से मचा कोहराम

बारिश के कारण गिरी दीवार, मलबे से निकाले गए तीन मजदूरों के शव, हादसे से मचा कोहराम

DESK. भारी बारिश के कारण हुए एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बीच दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए। इसके साथ ही दिल्ली में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। शुक्रवार को निर्माणाधीन दीवार ढह गई और घटना की सूचना सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को दी गई। 

डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। इनमें से दो की पहचान संतोष कुमार यादव (19) और संतोष (38) के रूप में हुई है। तीसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया। उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है कि मलबे में कोई और फंसा न हो। 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और नागरिक एजेंसियों की टीमें अभियान चला रही हैं। शुक्रवार को मानसून के जोरदार आगमन के साथ ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। शहर में जून के एक दिन में 88 वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई।  


Suggested News