बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की महिला मंत्री और विधायक के बीच मचा घमासान, लेसी सिंह ने बीमा भारती को भेजा पांच करोड़ का नोटिस

सीएम नीतीश की महिला मंत्री और विधायक के बीच मचा घमासान, लेसी सिंह ने बीमा भारती को भेजा पांच करोड़ का नोटिस

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो महिला मंत्री और विधायक अब आमने सामने आ गयी है। जदयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने अब रुपौली से जदयू की विधायक बीमा भारती को पांच करोड़ रूपये की मानहानि का नोटिस भेज दिया है। NEWS4NATION से बात करते हुए जदयू विधायक बीमा भारती ने बताया की लेसी सिंह की ओर से पांच करोड़ रूपये मानहानि का नोटिस भेजा गया है। 


इस मामले को लेकर हमने भी कानूनी सलाह लिया है। उन्होंने कहा की रिंटू सिंह हत्याकांड में लेसी सिंह का नाम साजिशकर्ता में दिया गया है। जबकि बेनी सिंह हत्याकांड में वे नामजद अभियुक्त है। हालाँकि उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ भी कह सकते हैं। वे हमलोग के गार्जियन है। लेकिन जिस तरह से दागी लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया गया है। फिर इनको क्या रखा गया है। वहीं बीमा भारती के वकील ने बताया की जो बातें पब्लिक डोमेन में होती है। उसे बताना गुनाह नहीं है। 

हालाँकि बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह और जेडीयू विधायक बीमा भारती के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही सफाई दे चुके है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि कैबिनेट में हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। 

हमलोगों ने लेसी सिंह को पहले ही तीन बार कैबिनेट मंत्री बनाया है। वहीं बीमा भारती को भी दो बार मंत्री बनाया है। मुझे हैरानी हो रही है बीमा भारती ने ऐसा बयान दिया है। हमलोग इस बारे में बात करेंगे।  इसको ऐसा नहीं कहना चाहिए था, यह बिलकुल गलत है।  

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News