रसगुल्ला के विवाद को लेकर शादी समारोह में जमकर हुई मारपीट, दुल्हन के मौसा की हुई मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

N4N DESK : आज कल शादी विवाह का समय चल रहा है। आये दिन शादियों में मारपीट की घटनाएं भी सामने आती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ महज शादी समारोह में महज रसगुल्ले के विवाद को लेकर दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के बीकानेर गांव की बताई जा रही है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे। बाराती भोज खाकर चले गए। इस बीच गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका।
इसके बाद गाँव के लोगों से ही उनका विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी।
वहीं मृतक का साला रामकिशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।