बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस डॉक्टर ने अपने नौकर के कर डाले 500 टुकड़े, जानिए क्यों.....

इस डॉक्टर ने अपने नौकर के कर डाले 500 टुकड़े, जानिए क्यों.....

NEWS4NATION DESK : नौकर की पत्नी के साथ अवैध संबंध को बनाए रखने के लिए एक डॉक्टर द्वारा अपने नौकर की बेरहमी से हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टर द्वारा नौकर की हत्या करने के बाद उसके शव के 500 छोटे-छोटे टुकड़े किए गए और फिर उसे एसिड से गलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मध्य-प्रदेश के होशंगाबाद की है।  

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के संबंध में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने अपने ही नौकर की हत्या कर दी। आरोप है कि डॉक्टर के नौकर की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे जिसकी भनक लगने पर नौकर ने विरोध किया था। डॉक्टर ने नौकर के सैकड़ों टुकड़े किए और हत्या के सबूत मिटाने के लिए इन टुकड़ों को ऐसिड में डालकर गला रहा था। बार-बार घर की बालकनी में आ रहे खून और पसीने से लथपथ डॉक्टर को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।  जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस डॉक्टर के घर पर पहुंची तो बाथरूम में आरियां, ऐसिड में शव के गलते टुकड़े मिले। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नौकर की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

पहले लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, फिर कर डाले 500 टुकड़े 
 
पुलिस की पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि नौकर को उसने सोते समय नींद का इंजेक्शन लगाया। वह बेहोश हो गया तो वह उसे खींचकर बाथरूम तक ले गए। वहां आरी से उसका गला काट दिया। थोड़ी देर तक उसे वीरेंद्र को ऐसे ही छोड़ दिया। फिर हत्या के सबूत मिटाने उसके शरीर के सैकड़ों छोटे-छोटे टुकड़े किए। शव के टुकड़े करने में उसे लगभग तीन घंटे का समय लगा। डॉक्टर ने बताया कि उसने लगभग पांच सौ टुकड़ों में शव काटा था। 

लाश को एसिड से गला लिक्वड बनाने का था प्लान
 
डॉक्टर का प्लान था कि शव के टुकड़े को एसिड से गला कर लिक्विड बना फ्लश कर देगा और किसी को भी इस घटना की सूचना नहीं लगेगी। इसके लिए उनसे शव के सैकड़ों टुकड़े करने के बाद उसे एसिड में डाल दिया। ताकि वे टुकड़े ऐसिड में पूरी तरह से गल जाएं। 

Suggested News