बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस महिला IPS ने अपने फेसबुक फ्रेंड से की थी शादी, पड़ गया साइबर अपराधियों से पाला

 इस महिला IPS ने अपने फेसबुक फ्रेंड से की थी शादी, पड़ गया साइबर अपराधियों से पाला

N4N DESK : साइबर अपराधियों ने अब सरकारी अफसरों के भी पसीने छुड़ा दिये हैं। शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने बिहार के पश्चिम चम्पारण के अंचलाधिकारी नीतेश कुमार के बैंक खाते में सेध लगा दी। इसी तरह साइबर अपराधियों ने एक महिला आइपीएस अफसर के फेसबुक अकाउंट को हैक कर उनके हनीमून की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी थीं। इस महिला IPS  अफसर का नाम है उषा राडा वे गुजरात के अहमदाबाद में डीसीपी के पद पर तैनात हैं।

THIS--IPS-WOMAN-GOT-MARRIED-TO-HER-FACEBOOK-FRIEND2.jpg

2017  उन्होंने अपने फैसबुक फ्रेंड नरेश देसाई से शादी की थी। शादी के बाद उषा राडा और नरेश देसाई हनीमून के लिए मलेशिया गये थे। नव दम्पत्ति ने हनीमून की कई तस्वीरें अपने फेसबुक वाल पर शेयर की थीं।  इस बीच किसी साइबर अपराधी ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर के उनकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं। जब उषा राडा और नरेश जब भारत लोटे तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो चुकीं थीं। इसके खिलाफ उषा राडा ने अहमदाबाद के साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज कराया था। जिस IPS अफसर के नाम पर अपराधी कांपते थे आखिर हैकरों ने उनके साथ भी गुस्ताखी कर दी।

THIS--IPS-WOMAN-GOT-MARRIED-TO-HER-FACEBOOK-FRIEND3.jpg

IPS उषा की शादी भी बहुत सुर्खियों में रही थी। उषा राडा ने 2017 में अपने फेसबुक फ्रैंड से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी सफल नहीं रही थी और तलाक हो गया था। उषा राडा ने जब दूसरी शादी की थी तो उनकी बेटी की उमर 18-19 साल की थी। वह अमेरिका में रहती थी और अपनी मां की शादी में शामिल होने के लिए भारत आयी थी।

THIS--IPS-WOMAN-GOT-MARRIED-TO-HER-FACEBOOK-FRIEND4.jpg

उषा राडा एक पुलिस अधिकारी होते हुए भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थीं। इस दौरान फेसबुक पर उनकी दोस्ती नरेश देसाई से हुई। नरेश देसाई लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डा पर मुलाजिम थे। दोनों के बीच करीब तीन साल तक दोस्ती रही। वे कभी मिले नहीं थे। फेसबुक  या ह्वाट्स एप पर ही इनकी चैटिंग होती थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। नरेश को भी पहली शादी से एक लड़का था। उषा और नरेश की ये दूसरी शादी होने वाली थी। शादी से केवल चार दिन पहले ही उषा और नरेश एक दूसरे से आमने-सामने मिले। दोनों परिवारों ने इसके लिए रजामंदी दी। फिर बहुत ही सादगी से उषा और नरेश की शादी हुई। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही इनका पाला साइबर अपराधियों से पड़ गया।

Suggested News