बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजमिस्त्री के इस बेटे ने किया कमाल, JPSC की परीक्षा पास कर बाप का बढ़ाया मान

राजमिस्त्री के इस बेटे ने किया कमाल, JPSC की परीक्षा पास कर बाप का बढ़ाया मान

NEWS4NATION DESK : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2016 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 

जेपीएससी छठी सिविल सेवा परीक्षा की ओवरऑल टॉपर हजारीबाग के अंकिता राय बनी हैं। उनका चयन पुलिस सेवा के लिए किया गया है। वहीं प्रशासनिक सेवा में हजारीबाग के ही दो अभ्यर्थी फर्स्ट और सेकेंड टॉपर बने हैं। इनमें बड़कागांव बादम निवासी सुमन गुप्ता और केरेडारी के बेला कराली गांव के अशोक कुमार भारती शामिल हैं।

इन सबके बीच इस परीक्षा परिणाम में सबसे अहम बात यह है कि धनबाद के एक ऐसे युवा ने कामयाबी हासिल की है जो अपने आप में मिसाल है। धनबाद के तोपचांची प्रखंड के भूइंया चितरो निवासी राजमिस्त्री के बेटे मोहम्मद अमीन अंसारी ने इस परीक्षा में कामयाबी हासिल कर अपने पिता का मान बढ़ाया है। 

मोहम्मद अमीन अंसारी  का चयन वित्त सेवा के लिए हुआ है। 

बेटे की इस कामयाबी पर खुश पिता ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते है। उन्होंने बेटे का पढ़ाई का लगन देखते हुए उसे अपने पारंपरिक काम से दूर रखकर पढ़ाई में लगे रहने को कहा। 

बेटे ने उनकी मेहनत का फल उन्हें दे दिया है। 

Suggested News