बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में अजय डैम में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चे की मौत, घर में पसरा मातम

जमुई में अजय डैम में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चे की मौत, घर में पसरा मातम

जमुई. चकाई थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों अजय डैम में नहाने गए थे। तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गये। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों के मृत शरीर को पानी से बाहर निकाला। बच्चों की मौत की खबर आसपास के कई गांवों में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

चकाई थाना क्षेत्र के रामथाडीह गांव में रविवार की दोपहर अजय डैम में नहाने गए तीन किशोर की मौत हो गई। मृतकों में दो बाका का जबकि एक चकाई के रामथाडीह का रहने वाला है। मृतकों की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के रामथडीह गांव के मुरारी पांडे के 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु पांडे, बांका जिले के डुमरिया राजवाड़ा के संजय पांडे के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ पांडे एवं डुमरिया बांका के ही स्वर्गीय नवीन पांडे के 13 वर्षीय पुत्र शिवम पांडे के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हो हल्ला किए जाने पर शव को निकाला गया। घटना से मृतक के घर वालों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृत बाका के दोनो किशोर अपने फूवा के यहां आया था। बांका के दोनों युवकों के स्वजनों को उनकी मौत की सूचना दी जा चुकी है।

Suggested News