बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम घोषित, पति के संग गोल्ड पर निशाना लगाएगी नंबर वन दीपिका कुमारी

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम घोषित, पति के संग गोल्ड पर निशाना लगाएगी नंबर वन दीपिका कुमारी

रांची। टोक्यों में होनेवाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में छह सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनमें तीन खिलाड़ी पुरुष वर्ग से और तीन खिलाड़ी महिला वर्ग में शामिल किए गए है। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि जिन तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है, वह सभी एक ही प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन घोषित इस टीम में चुनी गई तीनों विमेंस खिलाड़ी झारखंड से जुड़ी हैं। पुणे में हुए तीन दौर के ट्रायल के बाद घोषित महिला रिकर्व आर्चरी टीम में झारखंड की दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भकत को शामिल किया गया है. वहीं, पुरुष टीम में सेना (एसएससीबी) के दो तीरंदाज प्रवीण जाधव व तरुणदीप राय शामिल हैं. जबकि, तीसरे पुरुष सदस्य के रूप में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के अतनु दास को रखा गया है. पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से चुने गये पुरुष तीरंदाज अतनु दास दीपिका कुमारी के पति हैं।

पहली बार कोमालिका और अंकिता को मिला मौका

 तीरंदाज कोमालिका बारी और अंकिता भकत का चयन पहली बार ओलिंपिक खेलों के लिए किया गया है. जबकि, झारखंड की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी तीसरी बार ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेगी.  दीपिका इससे पहले 2012 और 2016 के ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं।


Suggested News