बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, पथ निर्माण विभाग कैबिनेट को भेजेगा प्रस्ताव, जुलाई तक शुरू हो जाएगा आवागमन

जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, पथ निर्माण विभाग कैबिनेट को भेजेगा प्रस्ताव, जुलाई तक शुरू हो जाएगा आवागमन

PATNA: पटनावासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार दीदारगंज तक जून-जुलाई से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। बताया जा रहा कि जेपी गंगा पथ का गायघाट से दीदारगंज के बीच 8.4 किमी हिस्सा जून जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही दीघा से दीदारगंज तक 20.5 किमी सड़क चालू हो जाएगी। वहीं बीते दिन यह भी खबर सामने आई थी कि पूरी रोड बनते ही राज्य सरकार द्वारा इसपर टोल टैक्स वसूला जाएगा। लेकिन ताजा मिली जानकारी के अनुसार अब जेपी गंगा पथ पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। 

दरअसल, टोल टैक्स नहीं वसूलने के संबंधित प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही टोल टैक्स नहीं वसूलने पर मुहर लग जाएगी। जिसके बाद आप से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। विभाग ने प्रस्ताव भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। 

बता दें कि,  दीघा से दीदारगंज तक आवागमन चालू करने के बाद दो जगहों पर टोल टैक्स वसूलने की योजना थी। जिसमें पहले टोल प्लाजा का निर्माण एलसीटी घाट और दूसरे का निर्माण दीदारगंज के पास होना था। एलसीटी घाट के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया था। लेकिन जेपी गंगा पथ से विभाग द्वारा टोल टैक्स नहीं वसूलने को लेकर प्रस्ताव तैयार होते योजना ही निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।

मालूम हो कि, राज्य सरकार गंगा के किनारे दीघा से दीदारगंज तक 20 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही है। दीघा से गायघाट तक आवागमन भी चालू हो गया है। तीसरे चरण में पटना घाट तक मार्च में और चौथे चरण का काम पूरा होने पर दीदारगंज तक जुलाई में आवागमन चालू करने की योजना है।

Suggested News