बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ट्रक ने ई रिक्शा को रौंदा, मुख्यमंत्री नीतीश के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर के 6 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

पटना में ट्रक ने ई रिक्शा को रौंदा, मुख्यमंत्री नीतीश के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर के 6 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

PATNA: पटना-मोकामा स्टेट हाइवे पर बख्तियारपुर में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक ने सामने से आ रहे दो ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मारा। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा बखितयारपुर थाना के तहत मोगलपुरा के पास हुआ। दरअसल, पटना से सटे हुए बख्तियार पुर में शुक्रवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक मे अनियंत्रित होकर दो ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।  

 वहीं इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

बता दें कि, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बताया जा रहा है कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर है। मामले की जानकारी देते हुए सीएचसी बख्तियारपुर में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद कई लोगों को इलाज के लिए लाया गया था। घायलों की स्थिति गंभीर थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान बख्तियारपुर के नया टोला के रहने वाले रंजीत मिश्रा (55), ग्यासपुर महाजी की रहने वाली लालपड़ी देवी (55) और काला दियारा इलाके की रहने वाली किरण कुमारी (24) के रूप में हुई। वहीं 3 अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार चल रहा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरा में एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर दो ई रिक्शा को टक्कर मार दी है। इसके बाद पेड़ से जाकर टकरा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर  मामले की जांच कर रही है। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि, एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी आक्रोश है।

Suggested News