बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में भर्ती हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अस्पताल पहुंचकर सम्राट चौधरी ने जाना स्वास्थ्य का हाल

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में भर्ती हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अस्पताल पहुंचकर सम्राट चौधरी ने जाना स्वास्थ्य का हाल

पटना. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह अस्पताल में दाखिल हैं. उन्हें आयुर्वेदिक उपचार के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में भर्ती कराया गया है. दैहिक पीड़ा का उपचार करा रहे गिरिराज सिंह से बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा. 

सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज से हुई मुलाकात के बारे में ट्विट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में ईलाजरत केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशल क्षेम जानकारी प्राप्त की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। तदोपरांत इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर ने मुझे मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

दरअसल, गिरिराज सिंह के बारे में कहा जाता है कि वे आयुर्वेदिक उपचार पर भरोसा करते हैं. इसलिए वे आयुर्वेदिक उपचार पद्धति पर भरोसा करते हुए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा उपचार करा रहे हैं. वे पहले भी इसी प्रकार का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से करा चुके हैं. सूत्रों के अनुसार यह गिरिराज सिंह के नियमित उपचार चक्र के अंतर्गत है. इसलिए वे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में दाखिल हैं और अपना उपचार करा रहे हैं. 

सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट कहा. 


Suggested News