बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कांग्रेस और नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना

कटिहार में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कांग्रेस और नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना

KATIHAR : कटिहार में केंद्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक की। बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बेबाक अंदाज में पत्रकारों के सवाल का जवाब भी दिया।

बाबा बागेश्वर के दौरे पर सवाल उठाने वालो पर उन्होंने कहा की जो सनातन विरोधी मानसिकता के हैं। वही लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। यात्रा होना तो निश्चित है। कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की कांग्रेस के मैनिफेस्टो  पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बड़ा फक्र के साथ कहते हैं। वह बजरंगी है और बजरंग दल संगठन से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा है कि सनातन विरोधी शक्ति तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसा हथकंडा अपनाते हैं। लोग भी अब इसे समझ चुके हैं और पूरा देश एक बार फिर नरेंद्र मोदी के विकास नीति से प्रभावित होकर 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News